Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर आबकारी टीम की बड़ी कार्यवाही: 65 लाख की अवैध शराब की खेप पकड़ी

Bansal
6 hours ago
बीकानेर आबकारी टीम की बड़ी कार्यवाही: 65 लाख की अवैध शराब की खेप पकड़ी


बीकानेर आबकारी टीम की बड़ी कार्यवाही: 65 लाख की अवैध शराब की खेप पकड़ी
बीकानेर।  आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही जारी है। बीकानेर में आबकारी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतमाला रोड़ सेजड़ासर सरहद पर मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी कर एक ट्रक से पंजाब निर्मित अंगे्रजी शराब की 732 कार्टन बरामद किए। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत 65 आंकी गई है।
पशु आहार व लकड़ी के भूसे के नीचे छुपाई थी शराब
जिला आबकारी अधिकारी संजीव कुमार पटावरी ने बताया कि आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत लूनकरणसर आबकारी थाना टीम ने भारतमाला रोड़ सेजड़ासर सरहद पर मुखबिर की विश्वसनीय सूचना पर नाकाबंदी कर ट्रक संख्या च्ठ.02.म्ज्.4815 को रोक तलाशी ली तो पशु आहार एवं लकड़ी के भूसे के कट्टों के नीचे छुपा रखी अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की। ट्रक से पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब रॉयल चेलेंज के 227 कार्टन, 380 कार्टन पव्वों के एवं ऑल सीजन ब्रांड के 125 कार्टन सहित कुल 732 कार्टन जब्त किए गए। उक्त जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत 65 लाख रुपए है। मौके से ट्रक चालक जयराम विश्नोई निवासी जालौर को गिरफ्तार किया गया।
ये रहे कार्रवाई में शामिल - अतिरिक्त आबकारी आयुक्त बीकानेर जोन मनीषा लेघा, उपायुक्त ईपीएफ पोमाराम रोहिण, डीईओ बीकानेर संजीव कुमार पटावरी के सुपरविजन में सहायक आबकारी अधिकारी प्रताप सिंह डूडी के नेतृत्व में लूनकरणसर आबकारी थाना टीम इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में शामिल रही। डीईओ पाली मनोज बिस्सा, सिपाही मनोज द्वारा प्रदत्त सूचना से कार्रवाई सफल हुई।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: