Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर साइबर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: आमजन के साथ ठगी के आरोप में रोहित गोदारा के गैंग के एक सदस्य सहित एक अन्य को दबोचा, खातों में करोड़ों रुपये की लेनदेन का हिसाब मिला

rk
6 hours ago
बीकानेर साइबर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: आमजन के साथ ठगी के आरोप में रोहित गोदारा के गैंग के एक सदस्य सहित एक अन्य को दबोचा, खातों में करोड़ों रुपये की लेनदेन का हिसाब मिला


बीकानेर साइबर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: आमजन के साथ ठगी के आरोप में रोहित गोदारा के गैंग के एक सदस्य सहित एक अन्य को दबोचा, खातों में करोड़ों रुपये की लेनदेन का हिसाब मिला
 बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में दो युवकों को पकड़ा है पिछले काफी समय से पुलिस की नजर इस गैंग पर थी इन्होंने अपने स्वयं व गैंग के अन्य साथियों के बैक खातों में करोड़ों रुपये का लेनदेन किया है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के द्वारा चलाये जा रहे आपराधिक गैंगों के खिलाफ अभियान के तहत ये कार्यवाही की गई है। सोमवार को  साइबर थानाधिकारी शालिनी बजाब व रमेश सर्वटा ने प्रेसवार्ता में बताया कि  ओमप्रकाश आईपीएस महानिरीक्षक पुलिस, रेन्ज बीकानेर व श्रीमान मृदुल कच्छावा आईपीएस पुलिस अधीक्षक बीकानेर के मार्गदर्शन में साईबर थानाधिकारी  शालिनी बजाज आरपीएस के सुपरविजन में  रमेश कुमार सर्वटा पु.नि. साईबर थाना के नेतृत्व में साईबर थाना बीकानेर ने साईबर ठगी गिरोह के साथ मिलकर ठगी के रूपये प्राप्त करने वाले रोहित गोदारा गैंग के सदस्य 1. संदीप स्वामी पुत्र श्री संतदास स्वामी जाति स्वामी उम्र 32 साल निवासी गली नंबर 18 रामपुरा बस्ती बीकानेर व 2. मुकेश बिश्नोई पुत्र श्री रामचन्द्र जाति बिश्नोई उम्र 28 साल निवासी गली नंबर 18 रामपुरा बस्ती बीकानेर को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने  पुछताछ में बताया कि साईबर ठगी गिरोह साथ मिलकर देश के आमजन के साथ ठगी की राशि को स्वंय व अपने आपराधिक गैंग के अन्य सदस्यों के बैंक खातों में करते। बाद में उस ठगी की राशि को हवाला व फ्लोक्सि पे नामक एप्लीकेशन के क्लोन टलकिट के माध्यम से रूपये व रूपयों को क्रिप्टो करेन्सी में बदलकर अपने आपराधिक गैंग के अन्य सदस्यों को पहचाते थे इस ठगी के रूपयो से देश के अलग अलग राज्यो में आपराधिक गतिविधियां करवाते व आमजन से अवैध वसुली करते ।
 साईबर ठगी गिरोह के सदस्यो के साथ मिलकर अलग-अलग राज्यों व जिलों में बैठे लोगो से साईबर फ्राड
कर राशि को अपने स्वंय व अपने आपराधिक गैंग के अन्य सदस्यों के बैंक खातों में प्राप्त किया। साईबर ठगी गिरोह के साथ मिलकर अपने व अपने आपराधिक गैंग के अन्य सदस्यों के बैंक खातों मे ठगी के रूपये प्राप्त कर फ्लोक्सि पे नामक एप्लीकेशन के क्लोन टुलकिट के माध्यम से रूपये व रूपयों को क्रिप्टो करेन्सी में बदलकर अपने आपराधिक गैंग के अन्य सदस्यों को पहुंचाते थे व आरोपीगण इस ठगी के रूपयो को हवाला के माध्यम से भी अपनी गैंग अन्य सदस्यों को पहुचाते थे गैंग के अन्य सदस्य साईबर ठगी से प्राप्त रूपयो से अवैध हथियार खरीदकर अपनी गैंगो को उपलब्ध करवाते थे आपराधिक गैंग के सदस्य देश की भोलीभाली जनता को हथियार के नोक पर अवैध वसुली करते है ओर आर्थिक सहायता भी पहुंचाते थे आरोपीगण बैंक खातों पर देश के अलग- अलग राज्यो से कुल 23 एनसीआरपी शिकायतें दर्ज है जिसमें कुल 50 लाख साईबर ठगी के रूपये जमा होना पाया गया है। गैग के अन्य सदस्यो के बैंक खातो पर शिकायते दर्ज होने की गहनता से जांच की जा रही है दौराने पुछताछ से पता चला कि पुर्व में आरोपीगण संदीप स्वामी के खिलाफ मारपीट, धोखाधड़ी, अपहरण, जान से मारने की धमकी व अवैध हथियार रखने की गंभीर धाराओं में कुल 4 आपराधिक प्रकरण व मुकेश बिश्नोई पर मारपीट, जान से मारने की धमकी व अवैध हथियार मे 1 आपराधिक प्रकरण दर्ज है। आरोपीगण रोहित गोदारा गैंग के सक्रिय सदस्य होना ज्ञात हुआ है। के
1. संदीप स्वामी पुत्र श्री संतदास जाति स्वामी उम्र 32 साल निवासी गली नंबर 18 रामपुरा बस्ती बीकानेर, 2. मुकेश बिश्नोई पुत्र श्री रामचन्द्र जाति बिश्नोई उम्र 28 साल निवासी गली नंबर 18 रामपुरा बस्ती बीकानेर

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: