इन दवा गुणवत्ता को लेकर बड़ा अलर्ट जारी हुआ: 10 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, सरकार ने जारी किया बड़ा अलर्ट
इन दवा गुणवत्ता को लेकर बड़ा अलर्ट जारी हुआ: 10 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, सरकार ने जारी किया बड़ा अलर्ट
जयपुर। राजस्थान में दवा गुणवत्ता को लेकर बड़ा अलर्ट जारी हुआ है। औषधि नियंत्रण आयुक्तालय की ओर से जारी ड्रग अलर्ट में 10 दवाओं के सैंपल गुणवत्ता जांच में फेल पाए गए हैं। इनमें बुखार, संक्रमण, एलर्जी, दर्द और पेट संबंधी बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली दवाएं शामिल हैं। जांच में दवाएं निर्धारित मानकों पर खरी नहीं उतरीं, जिसके बाद विभाग ने संबंधित बैच का स्टॉक बाजार से हटाने और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
औषधि नियंत्रक अजय फाटक के अनुसार कई दवाओं में असे यानी प्रभावकारी तत्व की मात्रा निर्धारित मानकों से कम पाई गई। कुछ दवाएं आइपी और यूएसपी मानकों के अनुरूप नहीं मिलीं। विभाग ने राजस्थान में सभी औषधि निरीक्षकों और दवा विक्रेताओं को संबंधित बैच की बिक्री रोकने के निर्देश दिए हैं।
.जांच में अमानक मिली ये दवाएं
1. सेफपोडॉक्सिम प्रोक्सेटिल टैबलेट 200 एमजीवीएडीएसपी फार्मा, कटेवा नगर न्यू सांगानेर रोड जयपुर वीटी 241139
2. सिप्रोफ्लोक्सासिन टैबलेट 500 एमजीविवेक फार्माकेम इंडिया, सीपीटी 24096 चिमनपुरा आमेर जयपुर
3. जैस्मिन मेहंदी फास्ट कोनआयशा मेहंदी उद्योग, सोजत सिटी 1225-जेई
4. डेक्सामेथासोन सोडियम फॉस्फेट इंजेक्शन 10 एमएलओस्केर रेमेडीज, यमुना नगर, वी250809
5. रोसुवास्टेटिन, एस्पिरिन और क्लोपिडोग्रेल कैप्सूल (रोसिहोप गोल्ड 20 फोर्टे)रिसोल्यूट फार्मा अहमदाबाद, एसआईपीबी 9509
6. बेथानेकोल क्लोराइड टैबलेटयूएसपी 25 एमजी आईकोन फार्माकेम, नासिक टी251976
7. डेक्सामेथासोन इंजेक्शन आइपी 8 एमजी 2 एमएलएग्रोज रेमेडीज, काशीपुर उत्तराखंड एजीडीएक्स 23
8. निमेसुलाइड एवं पैरासिटामोल टैबलेट (निमो प्लस)सॉफ्ट मेडिकेप, देवास मध्यप्रदेश टी-25016
9. ओफ्लॉक्सासिन एवं ऑर्निडाजोल ओरल सस्पेंशनसेफकॉन लाइफसाइंसेज, सिकंदरा, एसएलजी25272
10. लेवोसेट्रीजिन टैबलेट (सिट्रीज-5)प्लीएम रेमेडीज, सोलन हिमाचल प्रदेश, पीसीटी-25-2329जी
पिछले महीने भी 7 दवा पाई गई थी गुणवत्ता जांच में फेल
बता दें कि इससे पहले राजस्थान के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय ने 1 से 15 अप्रैल के बीच की गई जांच में 7 दवाओं को 'मानक के अनुरूप नहीं' (एनएसक्यू) घोषित किया था। औषधि नियंत्रक ने सभी जिलों के अधिकारियों को इन दवाओं का स्टॉक तत्काल प्रभाव से बाजार से हटाने के निर्देश दिए थे। जांच में कुछ दवाओं में प्रभावशीलता कम पाई गई थी, जबकि कुछ की घुलनशीलता (डिसॉल्यूशन) निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं थी। ये दवाएं सामान्यत: बुखार, संक्रमण, खांसी, एलर्जी और पेट के कीड़ों के इलाज में उपयोग होती है।
इन अमानक दवाओं को हटाने के दिए थे निर्देश
1. सेफिक्सिम ओरल सस्पेंशन (लोरेक्सिम ड्राई सिरप 30 एमएल) बैच: एलएक्सएस3-49
निर्माता: लार्क लेबोरेट्रीज (इंडिया), अलवर
2. एल्बेंडाजोल टैबलेट बैच: पीजीटी 24427
निर्माता: एफी पैरेंटेरल्स, हिमाचल
3. एम्ब्रॉक्सोल-लेवोसाल्ब्यूटामोल-गुआइफेनेसिन ड्रॉप (आइस्टोकफ-एलएस) बैच: जीएलएफ0712बी
निर्माता: डिजिटल विजन, हिमाचल प्रदेश
4. मिथाइलप्रेडनिसोलोन टेबलेट 4 मि.ग्रा. (मिथाइलोकेटिव-4) बैच: टी252005
निर्माता: यूनाइटेड बायोसेटिकल्स उत्तराखंड
5. डेक्स्ट्रोमेथॉर्फन-क्लोरफेनिरामिन सिरप (ओकुफ-डीएक्स) बैच: टीएलएलएम-188
निर्माता: टक्सा लाइफसाइंसेज, पंजाब
6. सेफ्यूरोक्सिम एक्सेटिल टैबलेट्स (एक्सटेंसिव-500) बैच: वीटी 252942
निर्माता: वीएडीएसपी फार्मास्यूटिकल्स, हिमाचल प्रदेश
7. सिप्रोफ्लॉक्सासिन टैबलेट्स आईपी 500 मि.ग्रा. बैच: जीटी 50135
निर्माता: ओमेगा फार्मा, उत्तराखंड
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ