Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई, अवैध डोडा पोस्त चूरा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Bansal sadi
2 weeks ago
ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई, अवैध डोडा पोस्त चूरा के साथ आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई, अवैध डोडा पोस्त चूरा के साथ आरोपी गिरफ्तार

बज्जू। बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बज्जू पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 किलो 805 ग्राम अवैध डोडा पोस्त चूरा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहनराम पुत्र श्री हणुताराम, जाति विश्नोई, उम्र 47 वर्ष, निवासी चक बांगड़सर ए माइनर, बज्जू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बज्जू में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी है। एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में पुलिस टीमें संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

कार्रवाई के दौरान बज्जू थाना पुलिस की टीम ने आरोपी को पकड़कर उसके कब्जे से मादक पदार्थ बरामद किया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर डोडा पोस्त चूरा की सप्लाई के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: