Khulasa Online
ravindera
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

ऑपरेशन नीलकंठ में बड़ी कार्रवाई, 50 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Bansal
shiv
shiv2
1 month ago
ऑपरेशन नीलकंठ में बड़ी कार्रवाई, 50 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन नीलकंठ में बड़ी कार्रवाई, 50 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर। जिले की जामसर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बोलेरो गाड़ी भी जब्त की है।

पुलिस के अनुसार थानाधिकारी रविकुमार के नेतृत्व में एएसआई राजवीरसिंह और हेड कांस्टेबल धर्माराम गोदारा की टीम राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 62 पर देर रात नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान बीकानेर की ओर से आ रही एक बोलेरो गाड़ी को पुलिस ने रुकवाकर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान बोलेरो से 50 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने जब आरोपियों से मादक पदार्थ के संबंध में पूछताछ की तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उनकी पहचान बाबूलाल रोझ और धर्माराम रोझ, निवासी रोझा, लूणकरणसर के रूप में हुई।

पुलिस ने 50 ग्राम चिट्टा और बोलेरो गाड़ी जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में एनडीपीसी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि चिट्टा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। साथ ही मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: