Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर: रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 46 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

Bansal
bikaner
7 months ago
बीकानेर: रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 46 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

बीकानेर: रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 46 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग की रोकथाम को लेकर की कार्रवाई

जिले में घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक, बुकिंग के दो दिन बाद की जा रही आपूर्ति- जिला रसद अधिकारी

खुलासा ऑनलाइन, बीकानेर, 16 मार्च। घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग की रोकथाम के लिए जिला रसद विभाग द्वारा रविवार देर रात भी सघन प्रवर्तन कार्रवाई जारी रही।रविवार देर रात जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा सर्वोदय बस्ती पहुंचे। मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध बाड़े का गेट खोलकर जांच की गई, जहां से 38 घरेलू गैस सिलेंडर, गैस रिफिलिंग मोटर तथा तोलन कांटा बरामद किया गया। मौके पर पुलिस थाना मुक्ता प्रसाद के थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम को बुलाकर आवश्यक कार्रवाई की गई।

जिला रसद अधिकारी ने बताया कि संभागीय आयुक्त एवं जिला कलेक्टर के निर्देशन में घरेलू गैस के व्यावसायिक दुरुपयोग की रोकथाम के लिए प्रवर्तन दल द्वारा लगातार देर रात तक कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में रात्रि के समय कलेक्ट्रेट के पीछे चाट, बर्गर, पावभाजी आदि की स्टालों तथा ढोला मारू के सामने संचालित चाट स्टालों पर घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पाए जाने पर विशेष गठित प्रवर्तन दल द्वारा मौके पर ही कार्रवाई की गई और 8 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

जिले में घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक, बुकिंग के दो दिन बाद की जा रही आपूर्ति
जिला रसद अधिकारी श्री नरेश शर्मा ने बताया कि जिले में गैस वितरकों के पास घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा बुकिंग के दो दिन के भीतर रिफिल आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि घबराने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने बताया कि गैस वितरकों की बुकिंग एवं वितरण व्यवस्था पर दिन के समय निगरानी रखी जा रही है, वहीं रात के समय घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर सतत निगरानी रखते हुए सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS #bikaner #KHULASAONLINE
Share: