Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

MGSU की बड़ी कार्रवाई: परीक्षा में अनियमितता मिलने पर मरुधरा कॉलेज का परीक्षा केंद्र निरस्त

Bansal sadi
6 hours ago
MGSU की बड़ी कार्रवाई: परीक्षा में अनियमितता मिलने पर मरुधरा कॉलेज का परीक्षा केंद्र निरस्त

 MGSU की बड़ी कार्रवाई: परीक्षा में अनियमितता मिलने पर मरुधरा कॉलेज का परीक्षा केंद्र निरस्त

बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित की जा रही वर्तमान परीक्षाओं के दौरान हनुमानगढ़ जिले में स्थापित मरुधरा कॉलेज, पक्का भादवा परीक्षा केंद्र पर 20 अगस्त 2026 को आयोजित परीक्षा में उडऩ दस्ते के निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए परीक्षा केंद्र निरस्त कर दिया है।

परीक्षा नियंत्रक राजाराम चोयल ने बताया कि विश्वविद्यालय स्तर पर गठित उडऩ दस्ता समिति द्वारा परीक्षा केंद्र पर पाए गए साक्ष्यों एवं उपलब्ध सबूतों के आधार पर कुलगुरु प्रोफेसर अखिल रंजन गर्ग को विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। रिपोर्ट पर तत्काल निर्णय लेते हुए कुलगुरु ने परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर राजाराम चोयल को संबंधित परीक्षा केंद्र निरस्त करने के आदेश प्रदान किए।

कुलगुरु के आदेशों की पालना में परीक्षा नियंत्रक द्वारा आदेश जारी कर मरुधरा कॉलेज, पक्का भादवा परीक्षा केंद्र को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। इस परीक्षा केंद्र पर पंजीकृत परीक्षार्थियों को निकटतम परीक्षा केंद्र राजकीय कन्या महाविद्यालय, हनुमानगढ़ में स्थानांतरित किया गया है, ताकि उनकी परीक्षाएं सुचारू रूप से आयोजित हो सकें।


कुलगुरु प्रोफेसर अखिल रंजन गर्ग ने सभी परीक्षा केंद्राधीक्षकों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षा केंद्र पर अनियमितता पाए जाने पर तत्काल निर्णय लेते हुए संबंधित केंद्र के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्राधीक्षकों को निर्देशित किया कि परीक्षा आयोजन से संबंधित समस्त व्यवस्थाएं विश्वविद्यालय के नियमों एवं निर्धारित मापदंडों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: