Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर में आईजी की टीम की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से करीब एक करोड़ की अवैध शराब की जब्त

rk
4 months ago
बीकानेर में आईजी की टीम की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से करीब एक करोड़ की अवैध शराब की जब्त

बीकानेर में आईजी की टीम की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से करीब एक करोड़ की अवैध शराब की जब्त
बीकानेर। बीकानेर में आईजी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरे एक ट्रक को जब्त कर एक को गिरफ्तार किया है। आईजी ओमप्रकाश के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन कुमार भदौरिया के सुपरविजन में आईजी की स्पेशल टीम ने बड़ी कारवाई करते हुए करीब एक करोड़ की अवैध शराब जब्त की है। आईजी की स्पेशल टीम के प्रभारी सुरजीत सिंह की टीम ने नापासर पुलिस के सहयोग से भारतमाला एक्सप्रेस वे पर लकड़ी के बुरादे के नीचे शराब से भरा ट्रक नंबर आरजे 07 जीडी 0669 को जब्त कर ङ्क्षहदौर निवासी अब्दुल गभार पुत्र जुनाब अली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास ट्रक में से 980 कॉर्टून जब्त किए है। पुलिस ने अवैध शराब की कीमत बाजार में करीब एक करोड़ रूपए आंकी है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी सुरजीत कुमार, नापासर एसएचओ सुषमा, विमलेश कुमार, बाबुलाल, मनोज, आत्माराम, धर्मपाल, सीताराम, सुखजोत शामिल रहें।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: