Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध जिप्सम से भरी पिकअप जब्त, दो के खिलाफ मामला दर्ज

Bansal
8 hours ago
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध जिप्सम से भरी पिकअप जब्त, दो के खिलाफ मामला दर्ज

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध जिप्सम से भरी पिकअप जब्त, दो के खिलाफ मामला दर्ज 

खाजूवाला। सामरदा-नौसेरा क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध जिप्सम खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिप्सम से भरी एक पिकअप गाड़ी जब्त की है। मामले में खाजूवाला निवासी दो आरोपियों के खिलाफ राजस्थान वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार, वन विभाग को संरक्षित वन भूमि पर अवैध रूप से जिप्सम खोदने और उसका परिवहन किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर दंतौर रेंज की दो टीमों ने मौके पर घेराबंदी कर जिप्सम से भरी पिकअप को पकड़ लिया।

आरोपियों ने जिप्सम निजी भूमि से खोदने की बात कही, लेकिन जांच में संबंधित भूमि संरक्षित वन क्षेत्र की निकली। इसके बाद वन विभाग ने पिकअप जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। छतरगढ़ DFO दलीप सिंह के निर्देशन में रेंजर डॉ. योगेन्द्र सिंह राठौड़ ने यह कार्रवाई की। वन विभाग मामले की जांच कर रहा है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: