Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: 2,740 किलो एक्सपायरी मैदा-पापड़ नष्ट, 28 हजार किलो दूषित मैदा मिला

Bansal
6 hours ago
बीकानेर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: 2,740 किलो एक्सपायरी मैदा-पापड़ नष्ट, 28 हजार किलो दूषित मैदा मिला

बीकानेर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: 2,740 किलो एक्सपायरी मैदा-पापड़ नष्ट, 28 हजार किलो दूषित मैदा मिला

बीकानेर। प्रदेश में चलाए जा रहे ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बीकानेर के इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर स्थित मरुधर फूड प्रोडक्ट्स की निर्माण इकाई पर कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों में कई गंभीर कमियां सामने आईं। टीम ने मौके पर मिले 2,740 किलोग्राम अवधिपार मैदा और पापड़ को नष्ट करवाया, जबकि लगभग 28 हजार किलोग्राम दूषित मैदा को खाद्य कारोबारकर्ता की सहमति से केवल पशु आहार के रूप में उपयोग करने के लिए पाबंद किया गया।

 पापड़ बनाने की जगह पर गंदगी, मशीनों पर जमी मिली धूल

निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्माण इकाई में कई अनियमितताएं मिलीं। पापड़ निर्माण स्थल का फर्श टूटा-फूटा था और मशीनरी पर गंदगी जमी हुई थी। परिसर में धूल-मिट्टी और मकड़ी के जाले भी पाए गए।

इसके अलावा कच्चे माल के कट्टे सीधे फर्श पर रखे हुए मिले। उन्हें सुरक्षित रखने के लिए पैलेट का उपयोग नहीं किया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने इन व्यवस्थाओं को निर्धारित स्वच्छता मानकों के अनुरूप नहीं पाया।

 कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच और पानी की रिपोर्ट भी नहीं मिली

जांच के दौरान निर्माण इकाई के संचालक खाद्य कारोबार में लगे कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके साथ ही खाद्य पदार्थों के निर्माण में उपयोग किए जा रहे पानी की गुणवत्ता की परीक्षण रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं करवाई गई।

टीम ने खाद्य पदार्थ का एक नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है। नमूने की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।

 केंद्रीय टीम और बीकानेर के अधिकारियों ने की संयुक्त कार्रवाई

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त अविचल चतुर्वेदी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। निरीक्षण अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह के मार्गदर्शन और संयुक्त आयुक्त वी.पी. शर्मा के पर्यवेक्षण में किया गया।

कार्रवाई में केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल के अधिकारी विनोद शर्मा, अमित शर्मा और अंकुर पाटनवाला के साथ बीकानेर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानुप्रताप सिंह, श्रवण कुमार वर्मा और राकेश गोदारा मौजूद रहे।

मिलावट और अस्वच्छता के खिलाफ अभियान जारी

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान के तहत खाद्य निर्माण इकाइयों का निरीक्षण लगातार जारी है। अभियान का मुख्य उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना, निर्माण इकाइयों में स्वच्छता मानकों की पालना करवाना और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा करना है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: