Khulasa Online
ravindera
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर रेंज पुलिस का बड़ा एक्शन, यहां से करीब 50 करोड़ की हेरोइन की गई जब्त

Bansal
shiv
shiv2
3 months ago
बीकानेर रेंज पुलिस का बड़ा एक्शन, यहां से करीब 50 करोड़ की हेरोइन की गई जब्त

खुलासा न्यूज, बीकानेर। बीकानेर संभाग से लगने वाले पाकिस्तान के बॉर्डर एरिया से लगातार नशीले पदार्थो के साथ हथियारों की तस्करी होती रही है। कुछ समय पूर्व बीकानेर के खाजूवाला क्षेत्र में एजेंसियों ने कार्रवाई करते हुए करोड़ों रूपए की हेरोइन एक स्कूटी के डिग्गी से बरामद की थी। जिसके बाद एक बार फिर करीब 50 करोड़ की हेरोइन जब्त की गयी है।

 

यह कार्रवाई आईजी बीकानेर ओमप्रकाश और एसपी गंगानगर हरिशंकर के निर्देशन में की गयी है। जहां पर पुलिस टीमों और डीएसटी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए करोड़ों की हेरोइन जब्त की है। पुलिस टीम ने  करीब 10 किलो हेरोइन जब्त की है। जिसकी अंतरराष्टीय बाजार में कीमत 50 करोड़ की बताई जाा रही है। पुलिस ने मौके से तस्करों को गिरफ्तार किया है।

 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए सीमावर्ती क्षेत्र में गिराई गई थी। इसके बाद राजस्थान और पंजाब के ड्रग तस्करों के नेटवर्क ने इसे उठाकर पंजाब पहुंचाने की तैयारी कर रखी थी। यह खेप पंजाब के ड्रग माफिया के पास पहुंचाई जा रही थी, लेकिन इसकी भनक लगते ही पुलिस अलर्ट हो गई और जैतसर के पास इस खेप को बरामद कर लिया।

पुलिस पूरे नेटवर्क, तस्करी की श्रृंखला और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। फिलहाल एजेंसिया कार्रवाई में जुटी है ओर पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में खेप कहां पहुंचाने की योजना थी। 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: