Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही:एमडी सहित एक जने को दबोचा

Solar 2
1 month ago
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही:एमडी सहित एक जने को दबोचा


बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही:एमडी सहित एक जने को दबोचा
 बीकानेर।  एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने चुनावी माहौल के बीच एमडी सहित दो तस्करों को धर दबोचा है। आरोपियों से 71.84 ग्राम एमडी बरामद हुई है। इसके अलावा बलेनो कार भी जब्त की गई है। आरोपियों की पहचान लक्ष्मी नाथ जी मंदिर के पास, शिवबाड़ी, जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय सनी खटोड़ पुत्र आशाराम कुम्हार तथा हमालों की मस्जिद के पीछे, बड़ा निवासी हाल मोहता सराय, गंगाशहर थाना क्षेत्र निवासी 34 वर्षीय सद्दाम हुसैन पुत्र मोहम्मद अयूब के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई जेएनवीसी के आसूचना अधिकारी कांस्टेबल हरफूल सिंह यादव के इनपुट पर थानाधिकारी देवेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में एस आई सुशीला मीणा मय टीम ने की है। पुलिस के अनुसार आरोपी ये एमडी नोखा के किसी तस्कर से लाए थे। दोनों पार्टनरशिप में तस्करी का काम करते हैं। शनि पहले शिवबाड़ी मंदिर के सामने चाय बेचता था। वहीं सद्दाम पेंटर है।यह कार्रवाई एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन, एएसपी सिटी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ व सीओ सदर आकांक्षा गोदारा के सुपरविजन व थानाधिकारी देवेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में एस आई सुशीला मय टीम ने की। 

Solar 4
Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: