Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: दुष्कर्म कर अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में आरोपी को सादे कपड़ों में पहुचकर दबोचा

rk
2 weeks ago
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: दुष्कर्म कर अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में आरोपी को सादे कपड़ों में पहुचकर दबोचा


बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: दुष्कर्म कर अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में आरोपी को सादे कपड़ों में पहुचकर दबोचा
बीकानेर ।  नोखा पुलिस ने दुष्कर्म और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सीकर जिले केएक ईंट-भ_े पर सिविल ड्रेस में पहुंचकर कार्रवाई की। आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए हुलिया बदलकर मजदूरी कर रहा था, लेकिन पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर उसे दबोच लिया।
थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया- 29 अप्रैल 2026 को दोनों लड़कियों के पिता ने नोखा थाने में मामला दर्ज कराया था। शिकायत में बताया गया कि उनकी 25 वर्षीय और 13 वर्षीय बेटियां नोखा रेलवे स्टेशन के पास सामान खरीदने गई थीं। इसी दौरान भंवराराम नाम के व्यक्ति ने उनसे परिचय बढ़ाया और विश्वास में लेकर उन्हें एक होटल में ले गया।दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने का आरोपरिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने बड़ी बहन को कथित तौर पर नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं, छोटी बहन के साथ छेड़छाड़ करने के साथ दोनों के अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। आरोप है कि इसके बाद उसने वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर दोनों बहनों को उनके गांव भेज दिया।वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दोबारा बुलायाशिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने बड़ी बहन को दोबारा नोखा बुलाकर उसके साथ फिर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने अश्लील फोटो और वीडियो पीडि़ता के साथ-साथ उसके रिश्तेदारों को भी भेज दिए। इतना ही नहीं युवक लड़कियों को लगातार धमकी देता रहा। उन्हें ब्लैकमेल करता रहा। इसके बाद दोनों बहनें गंभीर मानसिक तनाव में आ गईं और उन्होंने आत्महत्या का प्रयास भी किया। बाद में परिजनों ने उन्हें समझाकर कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार किया।विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाईमामला दर्ज होने के बाद थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम बनाई गई। टीम ने लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी और तकनीकी व मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की लोकेशन का पता लगाया। जांच में सामने आया कि आरोपी एक ईंट-भ_े पर मजदूरी कर रहा है और पहचान छिपाने के लिए अपना हुलिया बदल चुका है।
सिविल ड्रेस में पहुंची पुलिस ने आरोपी को दबोचापुलिस टीम सिविल ड्रेस में मौके पर पहुंची और पहचान की पुष्टि करने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद उसे पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है।

 

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: