Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन: 250 से अधिक चालान, 26 वाहन जब्त

Bansal
6 hours ago
बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन: 250 से अधिक चालान, 26 वाहन जब्त

बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन: 250 से अधिक चालान, 26 वाहन जब्त

79 हिस्ट्रीशीटरों से पूछताछ, 40 को किया पाबंद; सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 26 लोगों पर भी कार्रवाई

main news

बीकानेर। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए बीकानेर पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश के निर्देश पर जिलेभर में हथियारबंद 'ए' श्रेणी की नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की गई।

250 से अधिक वाहनों के चालान, 26 वाहन जब्त

अभियान के दौरान काले शीशे लगे वाहनों, बिना नंबर प्लेट चल रहे वाहनों और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 250 से अधिक चालान किए गए। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 26 वाहन जब्त किए गए। इन वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा कई लोगों को पाबंद भी किया गया।

79 हिस्ट्रीशीटरों से की पूछताछ

जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर पुराने मुकदमों में चालानशुदा आरोपियों और हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया गया। शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 79 हिस्ट्रीशीटरों से पूछताछ की गई। इनमें से 40 के खिलाफ पाबंद करने की कार्रवाई की गई।

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर भी कार्रवाई

इसी क्रम में गत रात्रि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते पाए गए 26 लोगों के खिलाफ राजस्थान पुलिस एक्ट की धारा 60 के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: