Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 मामलों में फरार मादक पदार्थ सप्लायर गिरफ्तार, 40 हजार रुपये का था इनाम

Bansal
6 hours ago
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 मामलों में फरार मादक पदार्थ सप्लायर गिरफ्तार, 40 हजार रुपये का था इनाम
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 मामलों में फरार मादक पदार्थ सप्लायर गिरफ्तार, 40 हजार रुपये का था इनाम
 
बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने मादक पदार्थों की सप्लाई से जुड़े एक बड़े आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पांच प्रकरणों में फरार चल रहा था। उसकी तलाश बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और फलोदी पुलिस को थी। अलग-अलग जिलों में आरोपी पर कुल 40 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के सुपरविजन में की गई इस कार्रवाई के लिए पुलिस लंबे समय से प्रयास कर रही थी। आरोपी कई बार पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा था। इस बार पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर उसे पकड़ लिया।
 
नेपाल, गुजरात सहित कई जगह काटी फरारी
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने नेपाल, गुजरात, नागौर, नोखा और जोधपुर सहित विभिन्न स्थानों पर फरारी काटी। वह काफी समय से नाम बदलकर स्कॉर्पियो गाड़ी में ही रहकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था।
 
पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे
गिरफ्तार आरोपी से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान मादक पदार्थों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क और अन्य मामलों में नए खुलासे होने की संभावना है। पुलिस प्रकरणों में शामिल अन्य सहयोगियों की भी तलाश कर रही है।
 
इन अधिकारियों और टीम की रही भूमिका
संपूर्ण कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती राठौड़ के निर्देशन में की गई। कार्रवाई में सीओ सिटी अनुज डाल, डीएसटी प्रभारी सुरेंद्र प्रचार, अनुसंधान अधिकारी गौरव बोहरा (एसआई) और डीएसटी टीम शामिल रही। आरोपी को पकड़ने में एएसआई दीपक यादव की मुख्य भूमिका रही।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: