Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 18 मामलों में वांछित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

rk
2 weeks ago
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 18 मामलों में वांछित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 18 मामलों में वांछित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

बीकानेर। संगठित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोटगेट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर एवं आदतन अपराधी मोहम्मद इरफान उर्फ मोडिया को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से संगठित अपराध से जुड़े एक मामले में फरार चल रहा था।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश के निर्देश तथा एसपी मृदुल कच्छावा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। एएसपी (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के नेतृत्व और सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में कोटगेट थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह एवं स्पेशल टीम प्रभारी सुरजीत सिंह की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को दबोचा।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद इरफान उर्फ मोडिया (22) पुत्र गनी मोहम्मद, निवासी कुचीलपुरा, थाना सदर, बीकानेर के रूप में हुई है। वह थाना कोटगेट के प्रकरण संख्या 278/2025 में वांछित था।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी सदर थाना का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ गैंग बनाकर फायरिंग, लोगों में दहशत फैलाने, धमकी, लूट, डकैती सहित विभिन्न थानों में 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है। उससे गैंग के अन्य सदस्यों, आपराधिक गतिविधियों और अन्य मामलों को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: