Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

भारत-पाक सीमा पर बड़ी कार्रवाई, हेरोइन-अफीम की खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Bansal sadi
6 hours ago
भारत-पाक सीमा पर बड़ी कार्रवाई, हेरोइन-अफीम की खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

भारत-पाक सीमा पर बड़ी कार्रवाई, हेरोइन-अफीम की खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
खुलासा ऑनलाइन। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नशे की तस्करी के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन और अफीम की खेप बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई रावला क्षेत्र से लगती सखी बॉर्डर चौकी के पास की गई। पुलिस के अनुसार बरामद दो पैकेटों में करीब आधा किलो हेरोइन और आधा किलो अफीम मिली है।

पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी श्रीगंगानगर जिले के रावला क्षेत्र के निवासी हैं। प्रारंभिक जांच में मादक पदार्थों को पाकिस्तान से तस्करी के जरिए भारत लाए जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल एजेंसियां बरामद मादक पदार्थों की कीमत और इनके संभावित खरीदारों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं।

जानकारी के अनुसार सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद बीएसएफ, राजस्थान पुलिस और सीआईडी की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाया। टीम ने इलाके में संदिग्ध लोगों और वाहनों की आवाजाही पर निगरानी रखी। सूचना की पुष्टि होने के बाद कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से हेरोइन और अफीम बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों से विभिन्न सुरक्षा और जांच एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि मादक पदार्थों की खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किसे पहुंचाया जाना था। इसके साथ ही तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और सीमा पार संपर्कों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और संभावित संपर्कों की भी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा क्षेत्र में निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: