Khulasa Online
TM Jewellers
jagran
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर बॉर्डर पर बड़ा एक्शन: ड्रोन से भेजी गई 10 किलो हेरोइन, 11 पिस्टल और कारतूस जब्त; एक गिरफ्तार

Bansal sadi
1 month ago
बीकानेर बॉर्डर पर बड़ा एक्शन: ड्रोन से भेजी गई 10 किलो हेरोइन, 11 पिस्टल और कारतूस जब्त; एक गिरफ्तार
बीकानेर बॉर्डर पर बड़ा एक्शन: ड्रोन से भेजी गई 10 किलो हेरोइन, 11 पिस्टल और कारतूस जब्त; एक गिरफ्तार
 
बीकानेर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बीकानेर जिले के खाजूवाला क्षेत्र में पुलिस ने तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रोन के जरिए भेजी गई भारी मात्रा में हेरोइन और हथियार बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में माल लेने पहुंचे एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।
 
पुलिस के अनुसार, एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में खाजूवाला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ड्रोन डंपिंग के जरिए भेजी गई 10 किलो हेरोइन, 11 पिस्टल, बड़ी संख्या में कारतूस और ड्रोन बरामद किया। पुलिस ने मौके से जोधपुर निवासी विरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है, जो कथित रूप से तस्करी का माल लेने पहुंचा था।
 
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बरामद 10 किलो हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने पूरे खेप को जब्त कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
 
इस बड़ी कार्रवाई में एएसआई दीपक यादव और श्रीराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों की सूचना और इनपुट के आधार पर खाजूवाला पुलिस ने सफल कार्रवाई को अंजाम दिया।
 
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं और पाकिस्तान से संचालित इस मॉड्यूल के तार किन-किन राज्यों तक जुड़े हुए हैं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: