Khulasa Online
Breaking
• पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 61% वोटिंग, हिंसा और EVM गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल • बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना • पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 61% वोटिंग, हिंसा और EVM गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल • बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बड़ा हादसा : बरातियों से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत, 34 घायल

rk
2 months ago
बड़ा हादसा : बरातियों से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत, 34 घायल

बड़ा हादसा : बरातियों से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत, 34 घायल

भारतीय सीमा से लगे नेपाल बैतडी में बैतडी से बजांग जा रही बरात की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 13 बरातियों की मौत हो गई, जबकि 34 घायल हो गए। इनमें से कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

गुरुवार की रात्रि बैतडी के पुरचुंणी नगरपालिका सात भवने गांव से दुल्हन लेकर बजांग के सुनकुडा जा रही बस पुरचूंणी के बड़गांव मोड से अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिला प्रहरी कार्यालय बैतडी के प्रहरी प्रवक्ता प्रहरी निरिक्षक बलदेव बडू ने बताया कि रात्रि के समय नेपाल एपीएफ, प्रहरी एवं स्थानीय जनता द्वारा यात्रियों का रेस्क्यू किया गया।

13 साल के मासूम की भी मौत
दुर्घटना में मरने वालों में बजांग बित्थड चीर गांव पालिका निवासी केशव राज जोशी (40) अशोक राज जोशी 13, बसंत राज जोशी (35), बिष्णु दत्त जोशी (41), नरेश राज जोशी (42), बिशन दत्त जोशी (17) दीपक जोशी (28), किशन जोशी (46),  बजांग केदारस्यु गांव पालिका निवासी मोहन देव भट्ट (60) केशव भट्ट (27), बजांग जय पृथ्वी नगरपालिका निवासी बसंत राज रतला (40), बैतडी पुरचूणीं नगरपालिका निवासी पुष्पा अवस्थी (40), बैतडी पुरचूणीं नगरपालिका निवासी सुशील जोशी शामिल हैं।

जिला प्रहरी कार्यालय बैतडी के प्रहरी प्रवक्ता प्रहरी निरिक्षक बलदेव बडू ने बताया कि बस दुर्घटना में छह बरातियों की घटना स्थल में ही मौत हो गई। पांच बरातियों की डडेलधुरा अस्पताल में और दो बरातियों की कोटिला अस्पताल में मौत हो गई। घायलों में कुछ और बरातियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बस में अधिक संख्या में बराती सवार थे। चढ़ाई के दौरान बस नहीं चढ़ पाई और हादसा हो गया। 25 घायल बारातियों का डडेलधुरा अस्पताल और पांच गंभीर रूप से घायल बरातियों को धनगढी भेज दिया गया है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: