Khulasa Online
ravindera
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बड़ा हादसा टला: ट्रक से बचने के प्रयास में फुटपाथ पर चढ़ी सेना की स्कॉर्पियो

Bansal
shiv
shiv2
3 months ago
बड़ा हादसा टला: ट्रक से बचने के प्रयास में फुटपाथ पर चढ़ी सेना की स्कॉर्पियो

बड़ा हादसा टला: ट्रक से बचने के प्रयास में फुटपाथ पर चढ़ी सेना की स्कॉर्पियो

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ में नेशनल हाईवे-11 पर गुरुवार सुबह पुलिस थाने के सामने बड़ा हादसा टल गया। बीकानेर से रतनगढ़ की ओर जा रही भारतीय वायुसेना की सरकारी स्कॉर्पियो ट्रक से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई। राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार दोनों सैनिक सुरक्षित रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे सर्विस रोड से एक ट्रक चालक अचानक हाईवे पर आ गया। उसी समय बीकानेर की ओर से आ रही वायुसेना की स्कॉर्पियो ट्रक से टक्कर बचाने के प्रयास में अपना संतुलन खो बैठी और फुटपाथ पर चढ़ गई। हादसे में स्कॉर्पियो को नुकसान पहुंचा, लेकिन उसमें सवार दोनों सैनिकों को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर थाने में खड़ा करवाया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को भी मौके से हटाने की कार्रवाई की गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: