Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

एसीबी की बड़ी कार्यवाही:पावर ग्रिड के डीजीएम को रिश्वत लेते दबोचा

Bansal
1 month ago
एसीबी की बड़ी कार्यवाही:पावर ग्रिड के डीजीएम को रिश्वत लेते दबोचा


एसीबी की बड़ी कार्यवाही:पावर ग्रिड के डीजीएम को रिश्वत लेते दबोचा
बीकानेर। बुधवार दोपहर को एसीबी ने रिश्वत लेते रंगो हाथों दबोचा है। मिली जानकारी के अनुसार पावर ग्रिड के  डीजीएम देवेश को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगों हाथों दबोचा है।जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता के निर्देशन में की गई। बीकानेर एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत की रकम के साथ ट्रैप किया।कार्रवाई के दौरान सीआई इंद्र कुमार सहित एसीबी की टीम मौके पर मौजूद रही। आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा उसके कार्यालय और संबंधित दस्तावेजों की जांच भी शुरू कर दी गई है।एसीबी अब रिश्वतखोरी से जुड़े संभावित नेटवर्क, लेन-देन और अन्य दस्तावेजों की पड़ताल में जुटी हुई है। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।फिलहाल ACB की कार्रवाई जारी है. बता दें कि ACB के DG गोविन्द गुप्ता के निर्देशन में राजस्थान भर में ACB लगतार कार्रवाई को अंजाम देकर भ्रष्टाचार पर प्रहार कर रही है.

Image

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: