Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर!

धर्मयात्रा में इस बार महावीर रांका का शक्ति प्रदर्शन, ऐतिहासिक होगी इस बार धर्मयात्रा

rk
2 months ago
धर्मयात्रा में इस बार महावीर रांका का शक्ति प्रदर्शन, ऐतिहासिक होगी इस बार धर्मयात्रा

धर्मयात्रा में इस बार महावीर रांका का शक्ति प्रदर्शन, ऐतिहासिक होगी इस बार धर्मयात्रा

 

खुलासा ऑनलाइन। बीकानेर में धर्म यात्रा और महा आरती का आयोजन 19 मार्च को किया जाएगा। इस दौरान बीकानेर के एमएम ग्राउंड से लेकर जूनागढ़ तक धर्मयात्रा निकाली जाएगी इसके बाद में महा आरती का आयोजन होगा। धर्मयात्रा और महाआरती को लेकर शहर में तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही है। इन तैयारी के बीच जगह-जगह होर्डिंग्स भी लगाए जा रहे हैं। इन होर्डिंग्स में सबसे ज्यादा चर्चा की बात करें तो इस बार पूर्व यूआईटी चेयरमैन और भाजपा नेता महावीर रांका की है। शहर में होने वाले इस भव्य आयोजन में जिस रूट से धर्मयात्रा निकल जाएगी उसे रास्ते में जगह-जगह सबसे ज्यादा महावीर रांका के बड़े-बड़े होर्डिंग्स आपको नजर आ ही जाएंगे।

राजनीति से जुड़े जानकारों की माने तो शहर के इस बड़े आयोजन के माध्यम से रांका अपने शक्ति प्रदर्शन में जुटे हैं। उनका तो यह भी मानना है की अब रांका ही नहीं कई बड़े नेता इस आयोजन के माध्यम से अपना शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन हाल फिलहाल की बात की जाए तो इस पूरे शक्ति प्रदर्शन में महावीर रांका सबसे आगे ही नजर आ रहे हैं। इनमें चाहे धर्मयात्रा को लेकर बैठकों का दौर हो या फिर पीले चावल बांटने का कार्यक्रम हो। सभी जगह पर भाजपा नेता रांका थोड़ा आगे ही दिख रहे है। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब महावीर रांका इस तरह से शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं।

 इससे पहले विधानसभा चुनाव से पहले महावीर रांका ने यात्रा निकाल शक्ति प्रदर्शन किया था। हालांकि इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी की ओर से महावीर रांका को टिकट नहीं दिया था। खैर इस बार शक्ति प्रदर्शन आगे कहां तक लेकर चलता है। यह तो आने वाला वक्त ही बता सकेगा। बाकी अभी के लिए शहर में धर्मयात्रा को लेकर तैयारियां जोरों शोरों पर दिख रही है। पूरे शहर को सजाया जा रहा है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS #bikaner #KHULASAONLINE #dharm yatra #hindu
Share: