Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

मंगल-चंद्र की युति लाएगी धन लाभ, बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा

rk
2 months ago
मंगल-चंद्र की युति लाएगी धन लाभ, बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा

 मंगल-चंद्र की युति लाएगी धन लाभ, बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा

वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी ग्रह अपनी चाल बदलते हैं या एक साथ आते हैं, तो कई शुभ योग बनते हैं, जिनका असर इंसान के जीवन पर साफ देखने को मिलता है. अप्रैल 2026 में एक ऐसा ही खास संयोग बनने जा रहा है. 16 अप्रैल को चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से मंगल ग्रह मौजूद रहेंगे. इन दोनों ग्रहों की युति से महालक्ष्मी राजयोग बनेगा, जिसे धन और तरक्की के लिहाज से अच्छा माना जाता है. ज्योतिष में मंगल को ऊर्जा, साहस और भूमि का कारक माना जाता है, जबकि चंद्रमा मन, सुख और धन से जुड़ा होता है. ऐसे में इन दोनों का मिलन कई मामलों में सकारात्मक बदलाव ला सकता है. इस योग का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन मीन, धनु और मिथुन राशि वालों के लिए यह समय खास लाभ देने वाला हो सकता है.
 
मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए यह योग करियर के मामले में अच्छा साबित हो सकता है. काम में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. नौकरी करने वालों को प्रमोशन या नई जॉब का ऑफर मिल सकता है. जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें भी अच्छी खबर मिल सकती है. बिजनेस करने वालों को नए प्रोजेक्ट या डील मिल सकती है. काम का दबाव थोड़ा बढ़ सकता है, इसलिए तनाव लेने के बजाय धैर्य से काम करें. सहकर्मियों से बहस से बचें.

धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए यह समय सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी लेकर आ सकता है. घर-परिवार में खुशियां बनी रहेंगी और संपत्ति या वाहन से जुड़ा कोई लाभ मिल सकता है. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. हालांकि, खर्च भी बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलना जरूरी होगा. परिवार में छोटी-छोटी बातों पर विवाद से बचें और बातचीत से चीजों को संभालने की कोशिश करें.

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के लोगों के लिए यह राजयोग काफी फायदेमंद रह सकता है क्योंकि यह आपकी ही राशि में बन रहा है. इस दौरान आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. आय बढ़ने के भी संकेत हैं. आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन भावनाओं में आकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें. पैसों से जुड़े मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें और रिश्तों में भी संयम बनाए रखें.

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: