महिला से मारपीट कर कपड़े फाडऩे का आरोप: युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
महिला से मारपीट कर कपड़े फाडऩे का आरोप: युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
छत्तरगढ़। छतरगढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट और लज्जा भंग करने के आरोप का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने पुलिस थाने में उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
रिपोर्ट के अनुसार, रविवार 15 नवंबर को शाम करीब सात बजे पीडि़ता छतरगढ़ स्थित अपनी मिठाई की दुकान पर अकेली थी। इसी दौरान रामनिवास पुत्र लेखराम जाट निवासी छतरगढ़ दुकान पर आया और नशे की हालत में गाली-गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार करने लगा।
पीडि़ता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की, जिससे उसका चश्मा भी टूट गया। शोर-शराबा सुनकर पीडि़ता के पति श्रवण कुमार और ओम सिंह मौके पर पहुंचे तथा बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। दुकान पर लोगों की भीड़ जमा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।
पीडि़ता ने रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया कि जगदीश जाट और उसका भाई रामनिवास आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं तथा उनसे उसे और उसके परिवार को खतरा बना हुआ है। पुलिस ने पीडि़ता की लिखित रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच एएसआई रामचरण मीणा को सौंपी है
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ