महिला ने अपने पति सहित सात लोगों के खिलाफ करवाया मामला दर्ज
महाजन। महाजन थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ एवं मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला ने अपने पति सहित सात लोगों के खिलाफ महाजन थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार महिला ने रिपोर्ट में बताया कि तीन अक्टूबर को वह अपने घर पर कार्य कर रही थी। इसी दौरान आरोपी उसके घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। महिला ने वहां से भागकर दूसरी जगह छुपकर अपनी जान बचाई। रिपोर्ट में महिला ने एक व्यक्ति पर पूर्व में भी लज्जा भंग करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पुलिस ने महिला के पीहर पक्ष को भी दी। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट के आधार पर पति सहित सात नामजद आरोपियों के खिलाफमामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ