महिला अपने पति सहित देवर सास पर करवया मामला दर्ज सुसराल में करते मारपीट
महिला अपने पति सहित देवर सास पर करवया मामला दर्ज सुसराल में करते मारपीट
्बीकानेर। बुधवार को क्षेत्र के गाँव ऊपनी निवासी 30 वर्षीया विवाहिता ने मारपीट के आरोप लगाते हुए पति, देवर, सास व ननद के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता व उसकी बहन का विवाह 9 वर्ष पहले सुरेश व पवन पुत्र मदन खान निवासी गुसाईंसर बड़ा के साथ हुआ था। लेकिन विवाह के कुछ समय बाद ही पीडि़ता और उसकी बहन को पति सुरेश व देवर पवन ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। कुछ समय बीतने पर वापस उन्हें ससुराल गाँव गुसाइसर बड़ा लेकर आये लेकिन गाली गलौच करके फिर से निकाल दिया। कुछ दिन पहले परिवादिया का पति सुरेश पीडि़ता के पीहर पहुंचा और वहाँ बच्चोँ से मारपीट की। 11 नवंबर 2026 को सुरेश ने 4 वर्ष की बेटी के साथ बुरी तरह से मारपीट कर उसे उठाकर पत्थर के ऊपर फेंक दिया जहाँ उसे सिर पर चोट लगने से टाँके आये। बीच बचाव करने आई पीडि़ता के सिर पर भी लोहे की बाल्टी दे मारी और मारपीट करने लगा। चीखने पर आस पड़ोस के लोगों ने छुड़वाया। पीडि़ता ने बताया कि पति सुरेश व देवर पवन ने पहले भी दोनों बहनों और बच्चोँ को जान से मारने के प्रयास किये हैं। साथ ही सास व ननद पर दोनों भाइयों को खिलाफ भडक़ाने और घर नहीं बसने देने के आरोप लगाए हैं। पीडि़ता ने ख़ुद व पीहर पक्ष की जान को खतराहोने की बात बताते हुए पीडि़ता व उसके भाई भिखे खान ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच एस आई रतनलाल को सुपुर्द की गयी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ