Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

महाजन पुलिस को मिली बडी सफलता, महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में चोरी के आरोपी गिरफ्तार

rk
2 months ago
महाजन पुलिस को मिली बडी सफलता, महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में चोरी के आरोपी गिरफ्तार


महाजन पुलिस को मिली बडी सफलता, महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में चोरी के आरोपी गिरफ्तार 
महेश देरासरी
बीकानेर।   महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के नॉर्थ कैंप में एमईएस के ठेकेदार को सेना की ओर से आवंटित स्टोर के एक अप्रेल की रात को ताले तोडक़र करीब पांच लाख के सामान की चोरी करने वाले अज्ञात आरोपियों की महाजन पुलिस ने पहचान करते हुए चार आरोपियों को दबोचने में सफलता प्राप्त की है। 
महाजन थाना प्रभारी भजनलाल लावा ने बताया कि एक अप्रेल की रात को रेंज के नॉर्थ कैंप में एमईएस कॉन्ट्रेक्टर किशनपुरा निवासी रामकुमार जाट को आवंटित स्टोर के ताले तोडक़र करीब पांच लाख का सामान अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे। अगले दिन जब ठेकेदार मौके पर पहुंचा तो घटना की जानकारी मिली। ठेकेदार के अनुसार स्टोर में चैनल गेट 4 नग, कॉपर वायर के 120 रोल, ट्यूबलाइट फिटिंग 250 नग, बिव टेप नग 10, लांग बॉडी टेप 6 नग, बसीन मिक्सर स्टील वाल 10 नग, एंगल वाल 30 नग, वाल मिक्सर 12 नग, शावर 12 नग, पीवीसी कनेक्शन 50 नग, स्टापर 18 नग, रिजिन 50 नग, टावर बोल्ट 4 दर्जन, डोर बोल्ट 24 नग, जाली एक दर्जन, शीशे डिश 4 नग, बॉक्स ब्लॉक 12 नग, बोरिंग मशीन वायर 15 मीटर, ग्रेंडर 1 नग, गेट वाल 37 नग, हैलमेट 1 नग, एलमीनियम तार 70 स्क्वायर एमएम 105 मीटर, 95 स्क्वायर एमएम 70 मीटर, केबल 4 बॉक्स, जी फिटिंग 50 किग्रा, मोटर 3 एचपी 1 नग, 4 बेडिंग स्टार्टर बॉक्स, 3 सिंगल कोर 2 बॉक्स, एमसीसीबी 6 नग, कूलर मोटर 35 नग, कम्प्रेसर 3 नग, स्प्रिंग वाल 2 नग, सीलिंग फैन 8 नग, बैटरी 4 नग, स्ट्रीट लाइट 60 नग व टूल बैग 1 नग सहित अन्य सामान रखा था। थाना प्रभारी लावा ने बताया कि अज्ञात चोरों की पहचान करने के लिए तकनीक का सहारा लिया गया। पुलिसकर्मियों ने चार पांच दिन कड़ी मेहनत कर आरोपियों की पहचान कर ली। पहचान के बाद पुलिस टीम ने श्योनाथपुरा निवासी खेत्रपाल गोदारा, पूगल थाना क्षेत्र के फलांवाली निवासी सेतुसिंह, फूलेजी निवासी इंद्राज नायक व गोमावाली निवासी वेदप्रकाश नायक को दबोचने में सफलता प्राप्त की है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: