Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

महाजन अस्पताल में अव्यवस्थाओं का आलाम,ग्रामीणा ने अस्पताल पर लगाया ताला, प्रशासन के खिलाफ जमकर जताई नाराजगी

rk
2 weeks ago
महाजन अस्पताल में अव्यवस्थाओं का आलाम,ग्रामीणा ने अस्पताल पर लगाया ताला, प्रशासन के खिलाफ जमकर जताई नाराजगी


महाजन अस्पताल में अव्यवस्थाओं का आलाम,ग्रामीणा ने अस्पताल पर लगाया ताला, प्रशासन के खिलाफ जमकर जताई नाराजगी
 बीकानेर। महाजन कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पिछले एक सप्ताह से चल रही बदहाल व्यवस्थाओं से परेशान ग्रामीणों और मरीजों का गुरुवार को गुस्सा फूट पड़ा। अस्पताल में एक भी चिकित्सक मौजूद नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने अस्पताल के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई।
ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल में लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई हैं। दो चिकित्सक पीजी करने चले गए, जबकि एक चिकित्सक बिना सूचना के गायब मिला। ऐसे में अस्पताल पूरी तरह संविदा कर्मियों के भरोसे चल रहा है।
बताया जा रहा है कि गुरुवार को एक एक्सीडेंट का मामला भी अस्पताल पहुंचा, जहां संविदा कर्मियों ने प्राथमिक उपचार कर घायल को बीकानेर रेफर किया। चिकित्सक नहीं होने से मरीजों और परिजनों में भारी रोष व्याप्त हो गया। दो दिन पहले उपखंड अधिकारी दयानंद रूयल ने भी अस्पताल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान भी अस्पताल में एक भी चिकित्सक मौजूद नहीं मिला था। इसके बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार सुंदरपाल गोदारा भी मौके पर पहुंचे।ग्रामीणों ने मामले की जानकारी जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुखराज साध को दी। सूचना मिलने पर लूणकरणसर तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश की। इसी दौरान लूणकरणसर बीसीएमओ भी महाजन पहुंचे। अधिकारियों ने जैतपुर से एक चिकित्सक को अस्थाई महाजन लगाया दिया। वही ग्रामीणों को अस्पताल में चिकित्सक लगाने का आश्वासन दिया है।ग्रामीणों ने तहसीलदार रोका
मामले की।जानकारी मिलते ही लूणकरणसर तहसीलदार महाजन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां ग्रामीणों में तहसीलदार को अस्पताल में घुसने नही दिया। अधिकारियों के समझाइश के बाद तहसीलदार अस्पताल में पहुंचकर जनाकारी ली।सविंदकर्मियो के भरोसे स्वास्थ्य व्यवस्थास्वास्थ्य केंद्र पर दो महिला चिकिस्ताको का पीजी में सलेक्शन होने के बाद यहां एक चिकित्सक को अस्थाई लगाया। लेकिन चिकित्सक अस्पताल में नहीं रुकने के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था सविंदकर्मियो के भरोसे पर टिकी हुई है।दुर्घटना में घायल व्यक्ति को भेजा बीकानेर
स्वास्थ्य केंद्र की तालाबंदी के दौरान एक बाइक सवार व्यक्ति को घायल अवस्था मे अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन चिकित्सक नही होने से सविंदकर्मियो ने घायल का प्राथमिक उपचार कर बीकानेर भेज दिया।50 से अधिक पर्चियां,चिकित्सक मौजूद नहीगुरुवार सुबह 8 बजे अस्पताल पहुँचना शुरू हो गए। जहां 150 से अधिक मरीजों की पर्चियां बना दी। लेकिन चिकित्सक नही होने व तालाबन्दी के बाद मरीज निजी चिकित्सक के पास जाकर इलाज करवाया। वही गम्भीर मरीजों को लूणकरणसर या सूरतगढ़ जाना पड़ा। जिससे मरीजों के साथ परिजनों को भी भारी परेशनियों का सामना करना पड़ा।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: