खुलासा न्यूज,बीकानेर। सोशल मीडिया पर कॉल कर अपने जाल में फंसाकर युवक से रूपए ऐंठने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में शेरूणा पुलिस थाने में पीडि़त युवक ने रिपोर्ट दी है। युवक के अनुसार फेसबुक पर 22 जून को एक युवती ने उसे वीडियो कॉल किया और जब उसने कॉल रिसीव किया तो सामने से युवती न्यूड थी।
जिसके चलते उसने कॉल को कट कर दिया। जिसके बाद 27 जून को फिर से कॉल आया और कहा कि तुम्हारा न्यूड वीडिया है हमारे और उसे वायरल कर देंगे। ऐसी बात कहने पर युवक डर गया। इसके बाद युवती और उसके गिरोह ने युवक को अपने जाल में फसा लिया। युवक के अनुसार फिर एक अन्य व्यक्ति ने उसे खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए केस की धमकी दी।
जिससे वह डर गया और ठग के कहे अनुसार मामला रफा दफा करवाने की बात पर एक फोन पे नंबर पर 68500 रूपए फोन पर भेजे। ये पैसे कई बार अलग-अलग अमाउंट में वसूले गए। ठग की ठगी यहीं नहीं रूकी ओर कोर्ट में फाइन के नाम पर 38 हजार के करीब रूपए और मांगे तो पीडि़त ने अपने परिचितों से इस बात का जिक्र किया तो उसे पुरी घटना समझ आयी। जिसके बाद पीडि़त ने पुलिस को इसकी रिपोर्ट दी है। फिलहाल पुलिस प्रकरण की जांच में जुटी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ