मोबाइल में गेम खेलते समय डाउनलोड किया लिंक: बैंक खाता हुआ साफ
बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर 1 लाख 30 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार परिवादी पवन जैन पुत्र झंवरलाल जैन निवासी पुरानी लाइन, गंगाशहर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी ने बताया कि उसके मोबाइल फोन से उसके बच्चे गेम आदि खेलते रहते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार गेम खेलते समय बच्चों ने मोबाइल में किसी अज्ञात लिंक और एप्लीकेशन को डाउनलोड कर लिया। इसके बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर परिवादी के खाते से 1,30,000 रुपये निकाल लिए।
मामले की सूचना मिलने के बाद राजस्थान क्राइम कंट्रोल सेंटर सेंट्रल साइबर पुलिस स्टेशन से प्राप्त ई-जीरो एफआईआर के आधार पर गंगाशहर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रामलाल को सौंपी है। पुलिस साइबर ठगी के तरीके और आरोपी की पहचान के प्रयास में जुटी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ