Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
केशव
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

22 लाख का दिया लालच,इंस्टाग्राम रील के झांसे में आया युवक फर्जी रसीद दिखाकर ठगे 1.52 लाख

Bansal
D1
D2
D3
D4
D5
D6
5 hours ago
22 लाख का दिया लालच,इंस्टाग्राम रील के झांसे में आया युवक फर्जी रसीद दिखाकर ठगे 1.52 लाख


22 लाख का दिया लालच,इंस्टाग्राम रील के झांसे में आया युवक फर्जी रसीद दिखाकर ठगे 1.52 लाख
 बज्जू। सोशल मीडिया पर पुराने नोट और सिक्कों के बदले लाखों रुपए मिलने का लालच देकर साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है। बज्जू तहसील के बिकनेरी निवासी शैतान सिंह पुत्र बांके सिंह राजपूत साइबर ठगों के झांसे में आकर 1 लाख 52 हजार 750 रुपए गंवा बैठे। पीडि़त की रिपोर्ट पर रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार परिवादी शैतान सिंह ने बताया कि 7 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 2 बजे वह अपने मोबाइल पर इंस्टाग्राम पर रील देख रहे थे। इसी दौरान एक रील में पुराने पांच रुपए के नोट के बदले 22 लाख 72 हजार रुपए का इनाम मिलने की बात कही जा रही थी। रील में दिए गए मोबाइल नंबर 6376252847 पर उन्होंने संपर्क किया। सामने वाले व्यक्ति ने बैंक खाता खुलवाने के नाम पर 500 रुपए मांगे। इसके बाद उसने आरबीआई की रसीद भेजकर भरोसा दिलाया कि उसका खाता खुल गया है और अगले दिन यानी 8 नवंबर को 22 लाख 72 हजार रुपए मिल जाएंगे।
इसके बाद ठग ने परिवादी से घर का पता, आधार कार्ड, वोटर कार्ड तथा ओल्ड कॉइन कंपनी का कार्ड मंगवाया। पीडि़त के अनुसार ठगों ने इनाम की राशि मिलने का विश्वास दिलाते हुए ऑफिस और एयरपोर्ट आदि की तस्वीरें भी भेजीं। साथ ही कहा कि वे उक्त राशि लेकर उनके गांव आ रहे हैं, जिसमें फाइल चार्ज, जीएसटी, भाड़ा और किराया सहित अन्य खर्चे शामिल हैं।
इस दौरान आरोपियों ने अलग-अलग क्यूआर कोड भेजकर परिवादी से कुल 1 लाख 52 हजार 750 रुपए अलग-अलग किस्तों में जमा करवा लिए। इसके बाद भी जब आरोपियों ने और रुपए की मांग शुरू की तो परिवादी को अपने साथ साइबर ठगी होने का संदेह हुआ। पीडि़त ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवाई तथा पुलिस थाना रणजीतपुरा में लिखित रिपोर्ट पेश की।
पुलिस ने 9 नवंबर 2026 को प्राप्त साइबर क्राइम शिकायत एवं रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीएनएस में प्रविष्टि के बाद एफआईआर नंबर जारी किया जाएगा।
सोशल मीडिया पर पुराने नोट और सिक्कों के बदले लाखों रुपए मिलने के लालच में न आएं। किसी अनजान व्यक्ति को बैंक खाते, आधार कार्ड, वोटर कार्ड या अन्य दस्तावेजों की जानकारी साझा न करें और किसी भी अनजान क्यूआर कोड पर पैसे ट्रांसफर करने से बचें। साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं।

 

D7
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: