Khulasa Online
TM Jewellers
jagran
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर:  झांसा देकर महिला को फंसाया जाल में और फिर...

Bansal sadi
6 hours ago
बीकानेर:  झांसा देकर महिला को फंसाया जाल में और फिर...

बीकानेर:  झांसा देकर महिला को फंसाया जाल में और फिर...

बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में तंत्र-मंत्र के जरिए बेटे को ठीक करने का झांसा देकर एक महिला से सोने की चेन ठगने का मामला सामने आया है। पीड़िता   ने पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट के अनुसार 11 सितंबर 2026 को सुबह करीब 8:15 बजे पीड़िता  मौजूद थीं। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति उनके पास आए और कथित रूप से उनके बेटे को तंत्र-मंत्र के माध्यम से ठीक करने की बात कहकर उन्हें विश्वास में लिया। परिवादिया का आरोप है कि दोनों व्यक्तियों ने बातों में उलझाकर उनके गले में पहनी सोने की चेन उतरवा ली।

 इसके बाद आरोपियों ने उनकी आंखों के सामने कोई ऐसी चीज फेंकी, जिससे उन्हें कुछ समय के लिए आंखों के आगे अंधेरा छाने जैसा महसूस हुआ। इसी दौरान दोनों अज्ञात व्यक्ति सोने की चेन लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद महिला ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। नयाशहर पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: