बंसल ग्रुप की ऑफर सीरीज के लकी ड्रॉ विजेताओं की घोषणा, ललित मुंजाल ने जीती TVS बाइक
बंसल ग्रुप की ऑफर सीरीज के लकी ड्रॉ विजेताओं की घोषणा, ललित मुंजाल ने जीती TVS बाइक
ख्याति और कंचन कंवर को मिलेगा 32 इंच का LG स्मार्ट टीवी, पंकज सिंह बने पहले साप्ताहिक ड्रॉ के विजेता
बीकानेर। बंसल ग्रुप की ओर से ग्राहकों के लिए शुरू की गई विशेष ऑफर सीरीज के तहत लकी ड्रॉ के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। योजना में ग्राहकों का उत्साह देखने को मिला। ग्रुप प्रबंधन की ओर से बंपर और साप्ताहिक पुरस्कारों के विजेताओं के नाम जारी किए गए हैं।
जारी परिणामों के अनुसार, सीरीज का पहला बंपर पुरस्कार TVS बाइक कूपन नंबर 3911 के धारक ललित मुंजाल ने जीता है।
वहीं, दूसरे बंपर पुरस्कार के रूप में दो विजेताओं को 32 इंच का LG स्मार्ट टीवी दिया जाएगा। इनमें कूपन नंबर 16614 की विजेता ख्याति और कूपन नंबर 10236 की विजेता कंचन कंवर शामिल हैं।
इसके अलावा, पहले साप्ताहिक ड्रॉ के प्रथम पुरस्कार के विजेता पंकज सिंह बने हैं। उनका कूपन नंबर 21850 है।
बंसल ग्रुप की इस ऑफर सीरीज के विजेताओं की घोषणा के बाद ग्राहकों में खुशी का माहौल है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ