छह बच्चों की माँ को भगाकर ले जा रहे प्रेमी की हत्या, पढ़ें खबर
खुलासा न्यूज,नेटवर्क। प्रदेश के बाड़मेर में 6 बच्चों की मां के साथ भाग रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। दोनों के बीच 3 साल से अवैध संबंध थे। लाठी-डंडों से हमले में सिर में चोट लगने से युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना ग्रामीण थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे हुई। जानकारी के अनुसार मागाराम (25) चौहटन थाना क्षेत्र के सांवलोर का रहने वाला था। बाड़मेर ग्रामीण थाना क्षेत्र में रहने वाली 32 साल की महिला के साथ लव अफेयर था। महिला के गांव के पास में ही युवक की बहन का घर है। ऐसे में आने-जाने के समय दोनों की मुलाकात हुई थी। महिला के छह बच्चे हैं।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे मागाराम टैक्सी से महिला के गांव पहुंचा था। उस समय महिला घर में अपने छह बच्चों के साथ अकेली थी, क्योंकि उसका पति किसी काम से बाड़मेर गया हुआ था। पुलिस के अनुसार दोनों गांव से साथ निकल रहे थे। महिला के ससुराल पक्ष के लोगों ने दोनों को साथ जाते देख लिया। इसके बाद उन्होंने दोनों को पकड़ लिया। आरोप है कि इस दौरान मागाराम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। युवक बचने के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए, जबकि महिला वापस अपने घर चली गई।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ