बीकानेर: सूने मकान के ताले तोड़ लाखो के सोना-चांदी के जेवर चोरी
बीकानेर: सूने मकान के ताले तोड़ लाखो के सोना-चांदी के जेवर चोरी
बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र के अशोक नगर में सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों द्वारा सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है।
पुलिस के अनुसार परिवादी सुरेश भार्गव पुत्र ताराचंद भार्गव, निवासी मकान संख्या 59, स्वर्ण जयंती, अशोक नगर, जयपुर रोड, बीकानेर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23 जून की रात करीब 12:38 बजे अज्ञात चोर उसके मकान में घुस गए और वहां रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए।
परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर जेएनवीसी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(ए) एवं 331(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ अज्ञात चोर की तलाश में जुटी हुई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ