Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

फाइनेंस बैक में गोल्ड रखकर लिया लोन, बिना सूचना के बैक ने बेचा डाला सोना, मैनेजर पर करवाया मामला दर्ज

rk
1 month ago
फाइनेंस बैक में गोल्ड रखकर लिया लोन, बिना सूचना के बैक ने बेचा डाला सोना, मैनेजर पर करवाया मामला दर्ज


फाइनेंस बैक में गोल्ड रखकर लिया लोन, बिना सूचना के बैक ने बेचा डाला सोना, मैनेजर पर करवाया मामला दर्ज
 बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में गोल्ड लोन के बदले गिरवी रखे गए जेवरात बिना सूचना और सहमति के बेचने का मामला सामने आया है। अदालत के आदेश पर 
आईआईएफएल की जस्सूसर गेट स्थित शाखा और उसके कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
मामले के अनुसार परिवादी मुजफर अली पुत्र मोहम्मद मौजदीन निवासी मीट मार्केट के पीछे, सौरवदी गली बीकानेर ने ए.एम.जे.एम. नंबर-1 न्यायालय में इस्तगासा पेश किया। 

परिवादी ने आरोप लगाया कि वर्ष 2017 में उसने अपनी पत्नी राबिया के सोने के जेवर गिरवी रखकरआईआईएफएल फाइनेंस से गोल्ड लोन लिया था।
परिवादी के अनुसार शाखा के मैनेजर सलीम और अन्य कर्मचारियों ने जेवरों की जांच कर दो लाख रुपए का लोन स्वीकृत किया। बाद में वर्ष 2023 में उन्हीं जेवरों पर 2 लाख 38 

हजार रुपए का नया लोन दिया गया।बिना सूचना जेवर बेचने का आरोपपरिवादी ने आरोप लगाया कि आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वह कुछ समय तक किस्तें जमा नहीं कर पाया। इसके बाद जब उसकी पत्नी और सास बैंक पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि गिरवी रखे गए सोने के जेवर बेच दिए गए हैं।रिपोर्ट में आरोप है कि बैंक कर्मचारियों ने बिना सहमति और बिना उचित सूचना दिए जेवर बेच दिए। परिवादी ने यह भी आरोप लगाया कि बैंक की कर्मचारी कोमल और शाखा प्रबंधन ने नोटिस भेजने की बात कही, लेकिन उन्हें कोई नोटिस प्राप्त नहीं हुआ।पीडि़त पक्ष का कहना है कि जेवर बेचकर उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया तथा बैंक अधिकारियों ने उनकी शिकायत पर भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया।अदालत के आदेश पर एफआईआर दर्जपरिवादी ने बताया कि इस संबंध में पहले नयाशहर थाना और पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली गई।इसके बाद कोर्ट के आदेश पर नयाशहर पुलिस ने  आईआईएफएल  शाखा, जस्सूसर गेट बीकानेर और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मामले  की जांच एएसआई कृष्ण कुमार को सौंपी गई है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: