Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

ट्रैक्टर सवार युवक को रोक कर पत्थरबाजी और घर में घुसकर मारपीट का आरोप

Solar 2
1 month ago
ट्रैक्टर सवार युवक को रोक कर पत्थरबाजी और घर में घुसकर मारपीट का आरोप

ट्रैक्टर सवार युवक को रोक कर पत्थरबाजी और घर में घुसकर मारपीट का आरोप

Solar 4

खुलासा ऑनलाइन । श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के धीरदेसर चोटियान गांव में ट्रैक्टर रोकने को लेकर विवाद के बाद युवक के साथ मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने सात नामजद आरोपियों सहित 10-15 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार धीरदेसर चोटियान निवासी जयनारायण पुत्र भंवरलाल जाट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के मुताबिक 26 अगस्त की रात करीब 11 बजे वह अपना ट्रैक्टर लेकर घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने हाथों में लाठी-डंडे लेकर उसका रास्ता रोकने का प्रयास किया और पीछे से पत्थर भी फेंके।

पीड़ित के अनुसार उसने अपने घर के आगे ट्रैक्टर रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी दो ट्रैक्टर और एक पिकअप लेकर मौके पर पहुंचे और उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने ट्रैक्टरों से उसके ट्रैक्टर को टक्कर मारने के साथ पड़ोसी महिराम की दीवार और गेट को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि इसके बाद आरोपी जबरन उसके घर में घुस गए और लाठी-डंडों, लोहे के पाइप तथा थप्पड़-मुक्कों से उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर ओमप्रकाश, राजेश पुत्र शंकरलाल मेघवाल, पवन, सोनू पुत्र रामचंद्र मेघवाल, राजू पुत्र मोहनराम मेघवाल, दयालराम पुत्र रामेश्वर मेघवाल और गणेश पुत्र श्रवणराम मेघवाल, निवासी धीरदेसर चोटियान सहित 10-15 अन्य के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

मामले की जांच श्रीडूंगरगढ़ थाने के एएसआई राजेंद्र कुमार कर रहे हैं। पुलिस घटना के कारणों, लगाए गए आरोपों और मौके पर हुई तोड़फोड़ की जांच में जुटी है।

Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: