Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

स्कूल में नशा करने वाले शिक्षकों की बनेगी सूची, निजी विद्यालयों को लेकर भी बोले

Bansal sadi
3 weeks ago
स्कूल में नशा करने वाले शिक्षकों की बनेगी सूची, निजी विद्यालयों को लेकर भी बोले

स्कूल में नशा करने वाले शिक्षकों की बनेगी सूची, निजी विद्यालयों को लेकर भी बोले
राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने भीलवाड़ा जिले के शिक्षा अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न विभागीय योजनाओं और गतिविधियों की कड़ी समीक्षा की। मदन दिलावर ने अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए शिक्षा विभाग को बधाई देते हुए स्कूलों में अनुशासन और व्यवस्था सुधारने के लिए कई सख्त दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने दो टूक कहा कि स्कूलों में नशा करने वाले शिक्षकों को बख्शा नहीं जाएगा।स्कूलों में कार्यरत कोई भी कार्मिक या शिक्षक नशा न करे, इसे गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने सख्त हिदायत दी । उन्होंने शिक्षा अधिकारियों को नशा करने वाले शिक्षकों को चिन्हित कर उनकी सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं । शिक्षक कक्षाओं में मोबाइल फोन का उपयोग नहीं कर सकेंगे। कक्षा में जाने से पूर्व उन्हें अपना मोबाइल संस्था प्रधान (प्रधानाचार्य) के पास अनिवार्य रूप से जमा कराना होगा।स्टाफ का फोटो युक्त संस्थापन विवरण बोर्ड लगाना अनिवार्य
भीलवाड़ा जिले में कहीं भी मूल शिक्षक की जगह कोई 'ऐवजी शिक्षक' न पढ़ा रहा हो, इसके लिए सभी विद्यालयों में स्टाफ का फोटो युक्त संस्थापन विवरण बोर्ड लगाना अनिवार्य होगा। शिक्षकों को अब अवकाश के लिए 'शाला दर्पण' पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा, तभी वे मुख्यालय छोड़ सकेंगे।विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए विद्यालयों में महापुरुषों के चित्र लगाए जाएं। विद्यालय प्रारंभ होने से पूर्व 'राष्ट्रगीत' और छुट्टी के समय 'राष्ट्रगान' का वाचन नियमानुसार सुनिश्चित किया जाए। जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी है, वहां कार्य व्यवस्थार्थ अध्यापकों की तुरंत व्यवस्था की जाए ताकि कहीं भी स्कूल में तालेबंदी की शिकायत न आए। स्कूलों को दिए गए पौधरोपण के टारगेट समय पर पूरे किए जाएं और पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी तय की जाए।निजी विद्यालयों को भी पौधरोपण के लक्ष्य दिए जाएं
निजी विद्यालयों को भी पौधरोपण के लक्ष्य दिए जाएं। विद्यालयों में मूवमेंट रजिस्टर का संधारण हो और छात्र-छात्राओं के शौचालयों पर स्पष्ट अंकन किया जाए। साथ ही, मंत्री ने समग्र शिक्षा अभियान (समसा) के तहत चल रही योजनाओं की प्रगति की जानकारी सहायक अभियंता से ली और सभी निर्माण कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अरुणा गारू, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) राजेंद्र गग्गड़, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) रामेश्वर जीनगर, एडीपीसी (समसा) कल्पना शर्मा और सहायक निदेशक दीपक चौधरी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: