राजस्थान यूथ इंटक की नई प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की सूची जारी
राजस्थान यूथ इंटक की नई प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की सूची जारी
जयपुर। राजस्थान प्रदेश यूथ इंटक की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्षों की सूची आज जयपुर स्थित असंगठित इंटक कार्यालय में आयोजित समारोह के दौरान जारी की गई। यह सूची पूर्व राज्य मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदीश राज श्रीमाली के अनुमोदन पश्चात तथा जयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुनील शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में जारी की गई।
इस अवसर पर यूथ इंटक प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र देवड़ा ने प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्षों की घोषणा करते हुए कहा कि यूथ इंटक संगठन मजदूरों, युवाओं एवं श्रमिक हितों की आवाज़ को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का कार्य करेगा। संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाकर युवाओं को नेतृत्व में आगे लाने का संकल्प लिया गया।
समारोह में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवघोषित टीम को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती और श्रमिक हितों के लिए मिलकर कार्य करने का विश्वास जताया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ