शहर के इस स्वर्णकार व्यापारी पर जानलेवा हमला, सोना-चांदी से भरा बैग लूटने के आरोप,चार के खिलाफ मामला दर्ज
शहर के इस स्वर्णकार व्यापारी पर जानलेवा हमला, सोना-चांदी से भरा बैग लूटने के आरोप,चार के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र मे एक स्वर्णकार पर जानलेवा हमला कर सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग लूटने का मामला सामने आया है,। वारदात पूगल रोड स्थित सब्जी मंडी के पास की बताई जा रही है।
पीडि़त ने पुलिस में दी रिपोर्ट अनुसार, 39 वर्षीय ओमप्रकाश सोनी 18 नवंबर को अपनी गाड़ी से जा रहे थे। इसी दौरान एक कैंपर गाड़ी ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद मुकेश सोनी, किशोर सोनी, रामनिवास सोनी और एक अन्य व्यक्ति ने उन पर लोहे के सरियों और बरछी से हमला कर दिया। लोकलखबरें पढ़ें
आरोप है कि हमलावर घायल ओमप्रकाश के हाथ से बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में करीब 72 ग्राम सोना और 3 किलो चांदी के आभूषण व अन्य सामान रखा हुआ था।पीडि़त की रिपोर्ट पर नयाशहर थाना पुलिस ने तीन नामजद सहित चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हैडकांस्टेबल मुकेश को सौंपी गई है।
पुलिस लूट और पुरानी रंजिश सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ