पंचायत चुनावों की लॉटरी की तारीखों का पत्र निकला फेक, पढ़ें खबर
खुलासा न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में निकाय चुनावों के परिणामों के बाद अब पंचायत चुनावों को लेकर हलचल तेज हो गयी है। पंचायत चुनावों को लेकर आगामी दिनों में लॉटरी होनी थी लेकिन निकाय चुनावोंं के महापौर, सभापति, चेयरमेन के चुनाव होने के चलते एकबारगी लॉटरी को स्थगित कर दिया गया है। पंचायत चुनावी की लॉटरी स्थगित होने के कुछ ही समय में एक और पत्र तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें पंचायत चुनाव की लॉटरी की तारीखों को जिक्र किया गया।
जिसमें 11 और 13 अक्टूबर को लॉटरी की तारीखों का जिक्र किया गया। ऐसे में प्रदेशभर में हलचल तेज हो गयी कि अब चुनाव होने को है। ऐसे में जब विभाग के पास इसकी जानकारी पहुंची तो पंचायतीराज विभाग में अफरा तफरी मच गयी। जिसके बाद विभाग द्वारा जानकारी दी गयी है कि लॉटरी की तारीखों का पत्र पुरी तरीके से भ्रामक है और एआई से तैयार किया गया है। विभाग द्वारा फिलहाल ऐसी कोई तारीखों घोषित नहीं की गयी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ