Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

शहर कांग्रेस में फूटा लेटर बम, शहर अध्यक्ष से पुछे सवाल- कि आखिर बागियों पर क्यों नहीं हो रही है कार्रवाई

Bansal
7 hours ago
शहर कांग्रेस में फूटा लेटर बम, शहर अध्यक्ष से पुछे सवाल- कि आखिर बागियों पर क्यों नहीं हो रही है कार्रवाई

खुलासा न्यूज,बीकानेर। पार्षदों के चुनावों में कांग्रेस पार्टी से सिंबल नहीं मिलने पर बागी होकर चुनााव लडऩे वालों पर कार्रवाई को लेकर कांग्रेस में लेटर बम फूटा है। यह पत्र पूर्व संगठन महासचिव रह चुके नितिन वत्सस ने शहर अध्यक्ष मदन गोपाल के नाम लिखा है। इस पत्र की प्रतिलिपि बीकानेर शहर के कई दिग्गज नेताओं के साथ-साथ प्रदेश और राष्ट्रीय महासचिव तक को भेजी गयी है। 

पूर्व संगठन महासचिव रहे नितिन वत्सस ने पत्र के माध्यम से शहर अध्यक्ष मदन गोपाल से इस बारे में जानकारी मांगी है कि जिन पदाधिकारियों, पूर्व पार्षदों ने पार्टी का सिंबल नहीं मिलने पर पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ा उन पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गयी। निर्दलीय लडऩे वाले लोग अब भी पार्टी के कार्यक्रमों में पहुंच रहे है उनको ना रोकना समझ से परे है यहां तक कि ऐसे व्यक्तियों को प्रदेश तक के पद भी दे दिए गए है। वत्स ने पत्र के माध्यम से लिखा है कि ऐसे लोगों को स्वागत किया जा रहा है कि ऐसे में मान लिया जावे कि अब पार्टी बागियों पर कोई कार्रवाई नहीं करेगी अगर कोई संगठन के प्रत्याशी के खिलाफ लड़ेगा तो उसे पद दिया जाएगा और स्वागत भी होगा। 
वत्स ने पत्र के माध्यम से यह भी लिखा है कि ऐसे में क्यों ना जिला कांग्रेस कमेटी का नाम बागियों का दल कर दिया जाए। 

 


पत्र में लिखा गया हे कि पंचायत चुनावों में भी अगर कोई संगठन के खिलाफ जाकर लड़ता है तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्या। वत्स ने पत्र के माध्यम से शहर अध्यक्ष मदन गोपाल से सवाल किया है कि क्या कारण है कि ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करना चाहते है। वत्सस ने लिखा है कि पार्टी कार्यकर्ता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे है। ऐसे में जल्द से जल्द इस बात की पुष्टि करें कि आप कार्रवाई करेंगे या नहीं। 
इस पत्र के बाद से कांग्रेस में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गयी है कि आखिर बागी होकर लडऩे वाले पदाधिकारियों पर एक्शन होगा या नहीं क्योंकि करीब दस ऐसे लोग है जिन्होने पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर बागी होकर ताल ठोकी थी। 

 

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: