बंद दुकान में मिली भारी मात्रा में अवैध शराब, जब्त कर जांच की शुरू
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बंद दुकान से पुलिस भारी मात्रा में अवैध शराब को जब्त किया है। यह कार्रवाई लूणकरणसर पुलिस टीम ने एसपी के निर्देशन में लूणकरणसर पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने अभियान के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर 264 वाली पुली के पास कार्रवाई की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बंद दुकान से अवैध शराब व बीयर को जब्त किया है।
पुलिस टीम ने गश्त के दोरान यह कार्रवाई की। जहां मौके से लेपटॉप, प्रिंटर भी जब्त किया है ।पुलिस ने कुल 198 पव्वे/बोतल शराब और बीयर जब्त की। इसमें 33 बोतल बीयर, 48 पव्वे देशी सादा शराब, 29 पव्वे देशी मदिरा, 47 पव्वे और 41 पव्वे शामिल हैं। पुलिस ने सभी जब्त शराब को फर्द जब्ती के जरिए कब्जे में लेकर अज्ञात अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ