Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

मई के आखिर में चमकेगी किस्मत! बुध-शुक्र की युति से इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले

Solar 2
4 months ago
मई के आखिर में चमकेगी किस्मत! बुध-शुक्र की युति से इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले

 मई के आखिर में चमकेगी किस्मत! बुध-शुक्र की युति से इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले

Solar 4

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मई का अंत बेहद खास रहने वाला है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 29 मई को बुध-शुक्र की युति से एक शुभ राजयोग बनेगा, जिसे लक्ष्मी नारायण राजयोग कहा जाता है. दरअसल, उसी समय बुध मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. यह योग तब बनता है जब बुद्धि और व्यापार के कारक बुध तथा धन-वैभव के प्रतीक शुक्र एक ही राशि में आ जाते हैं. इस बार यह संयोग मिथुन राशि में बनने जा रहा है, जिसे आर्थिक उन्नति और करियर ग्रोथ के लिए बेहद शुभ माना जाता है. 

क्या होता है लक्ष्मी नारायण राजयोग?

ज्योतिष में यह योग समृद्धि और सफलता का संकेत माना जाता है. बुध व्यक्ति की सोच, कम्युनिकेशन और बिजनेस स्किल्स को मजबूत करता है, जबकि शुक्र सुख-सुविधा, आकर्षण और धन का कारक होता है. जब ये दोनों ग्रह साथ आते हैं तो इंसान की निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है और उसे नए मौके मिलने लगते हैं.

कब से कब तक रहेगा प्रभाव?

इस खास योग का असर सिर्फ एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा. मई के मध्य से लेकर जून के शुरुआती दिनों तक इसका प्रभाव अलग-अलग राशियों पर देखने को मिल सकता है. खासतौर पर 29 मई के बाद इसका असर और ज्यादा मजबूत हो जाएगा. जिसका सीधा सीधा प्रभाव हर व्यक्ति के जीवन पर पड़ेगा.

इन राशियों को मिल सकता है खास फायदा
मिथुन राशि
यह योग इसी राशि में बन रहा है, इसलिए इसका सबसे ज्यादा लाभ मिथुन वालों को मिल सकता है. करियर में नई जिम्मेदारियां, प्रमोशन या जॉब बदलने के मौके मिल सकते हैं. आत्मविश्वास बढ़ेगा. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं.

तुला राशि
तुला राशि के लिए यह समय आर्थिक रूप से फायदेमंद रह सकता है. पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है. खर्चों पर कंट्रोल बन सकता है. रिश्तों में भी मधुरता बढ़ेगी.

कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को करियर में नई दिशा मिल सकती है. नौकरी या बिजनेस में अचानक लाभ के योग बन सकते हैं. आपकी मेहनत का फल मिलने की संभावना है.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए भी यह योग सकारात्मक संकेत दे रहा है. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है.

किन बातों का रखें ध्यान

हालांकि यह योग शुभ है, लेकिन जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास या जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान भी दे सकते हैं. इसलिए इस समय सोच-समझकर निर्णय लेना जरूरी होगा.

Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: