बीकानेर: एक लिंक पर क्लिक करते ही खाते से गायब हुए लाखों रूपए
बीकानेर। कहने को यह डिजीटल दोर है लेकिन इस दौर में अब चोरी, धोखाधड़ी, ठगी भी डिजीटल हो गयी है। ऐसा ही मामला सामने आया है नोखा पुलिस थाना क्षेत्र से। जहां पर एक गाड़ी के किराया एंडवास देने के नाम पर लाखों की ठगी कर ली गयी। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि साइबर ठग ने गाड़ी के एंडवास किराये हेतु फोन पर लिंक भेजाा।
जिस पर क्लिक करते ही प्रार्थी के खाते से करीब सवा दो लाख रूपए खाते से निकालते हुए साइबर ठग्ी की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ