सरकारी नौकरी का झांसा देकर हड़पे लाखों रूपए, फोन कर कहा-सेटिंग से लगवा दूंगा नौकरी
खुलासा न्यूज,बीकानेर। खुद को अफसर बताते हुए नौकरी के नाम पर लाखों रूपए हड़पने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पीडि़त ने मुकदमा दर्ज करवाया है। जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के खाटूश्याम नगर में रहने वाले सुंदरलाल जाट ने मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने प्रेम प्रकाश मेहरा व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 26 दिंसबर 2025 की है।
इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपी ने उसे फोन कर सपंर्क कर बताया कि में कृषि विज्ञान केन्द्र उदयपुर में सरकारी सेवा में हूं तथा बीकानेर में उसकी अच्छी जान पहचान है। जिसके बाद आरोपी ने उसे कहा कि में अफसरों से सैटिंग करके तुम्हे नौकरी लगा दूंगा। परिवादी ने बताया कि आरोपी ने उसे अपनी बातों में लेकर झांसे में लिया और फिर अलग-अलग बैंक खातें में लाखों रूपए ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ