Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

आया फर्जी कॉल, करवाया एप डाउनलोड और खाते से पार हो गए लाखों रूपए

rk
1 month ago
आया फर्जी कॉल, करवाया एप डाउनलोड और खाते से पार हो गए लाखों रूपए

आया फर्जी कॉल, करवाया एप डाउनलोड और खाते से पार हो गए लाखों रूपए 
 
हनुमानगढ़। टाउन थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को फर्जी कॉल कर क्रेडिट कार्ड से संबंधित एप डाउनलोड करवाकर बैंक खाते से 4.84 लाख रुपए की ठगी के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। परिवादी हवन कुमार शर्मा निवासी रेगर मोहल्ला टाउन ने पुलिस को बताया कि उन्हें  अज्ञात नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड पर बीमा चालू हो गया है, जिसे बंद करना है। इसके लिए उसने व्हाट्सएप पर भेजे लिंक से एकएप डाउनलोड करने को कहा। 

कॉलर ने उनसे कोई निजी जानकारी या ओटीपी नहीं मांगा, जिससे उन्हें शक नहीं हुआ और उन्होंने एप डाउनलोड कर लिया। कुछ समय बाद ही उनके मोबाइल पर लगातार ओटीपी आने लगे और उसके व उसकी पत्नी के क्रेडिट कार्ड से कई ट्रांजेक्शन हो गए। पीड़ित ने तुरंत बैंक के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर अपने दोनों क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करवाए। साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी शिकायत दर्ज करवाई। प्रारंभिक जानकारी में पीड़ित को करीब 4.84 लाख रुपए की ठगी का पता चला। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: