बीकानेर: औद्योगिक क्षेत्र में सड़क किनारे मिला मजदूर का शव, पुलिस जुटी जाँच में, देखे वीडियो
बीकानेर: औद्योगिक क्षेत्र में सड़क किनारे मिला मजदूर का शव, पुलिस जुटी जाँच में, देखे वीडियो
बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र के खारा औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी मोहन साह मजदूर के रूप में हुई है, जो खारा औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करता था। उसका शव सड़क किनारे करीब 20 से 30 मीटर की दूरी पर पड़ा मिला।
पुलिस की शुरुआती जांच में अत्यधिक नशे के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला नशे की ओवरडोज से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। घटना की सूचना मिलते ही बीछवाल थानाधिकारी दिग्पाल सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा मामले की जांच की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ