Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

अचानक स्कूटी फिसलने से घायल हुए मजदूर की इलाज के दौरान हुई मौत

Solar 2
2 weeks ago
अचानक स्कूटी फिसलने से घायल हुए मजदूर की इलाज के दौरान हुई मौत


अचानक स्कूटी फिसलने से घायल हुए मजदूर की इलाज के दौरान हुई मौत
 बीकानेर। नोखा रोड पर ब्रेकर के पास स्कूटी फिसलने से घायल हुए मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक पिछले करीब एक वर्ष से बीकानेर में रहकर मजदूरी कर रहा था। गंगाशहर थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार इन्द्रप्रकाश ने रिपोर्ट में बताया कि उसके मामा दिनेश कुमार पुत्र पन्नालाल जाटव, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी उत्तरप्रदेश पिछले करीब एक वर्ष से बीकानेर की मां कृपा पेपर प्रोडक्ट में मजदूरी कर रहे थे।
रिपोर्ट के अनुसार 13 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे दिनेश कुमार सहकर्मी कृष्णा के साथ स्कूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान नोखा रोड पर बने ब्रेकर के पास अचानक ब्रेक लगाने से स्कूटी असंतुलित होकर फिसल गई और दोनों सडक़ पर गिर गए। हादसे में दिनेश कुमार के चोटें आईं।
घायल दिनेश कुमार को इलाज के लिए पीबीएम अस्पताल बीकानेर में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान 14 सितंबर की दोपहर उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।

Solar 4
Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: