ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम
खुलासा न्यूज,बीकानेर। सड़क किनारे काम कर रहे मजदूर की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गयी। घटना महाजन क्षेत्र के भारतमाला पर जैतपुर के पास की है। जहां पर ट्रक की चपेट मेंं आने से उतरप्रदेश के रहने वाले मजदूर दीपक कुमार की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा सड़क की मरम्मत का कार्य करवाया जा रहा है। इसी के चलते कुछ मजदूर मरम्मत के कार्य में लगे हुए थे।
मरम्मत करते समय हनुमानगढ़ की तरफ से आ रहे तेज गति के ट्रक चालक ने सड़क किनारे पर काम कर रहे दीपप कुमार को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक की चपेट में आने से दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपक कुमार मूलत: उतरप्रदेश का रहने वाला है और यहां पर मजदूरी के लिए आया हुआ था।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ